Nature Nature

स्व. श्रीमती कांता देवी डाकलिया की पुण्य स्मृति में लेंस प्रत्यारोपण शिविर 27 फरवरी से

Nature

समाचार गढ़। महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन दिनांक 27 फरवरी से 1 मार्च 2024तक किया जा रहा है समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे अंतराल के बाद मोतियाबिंद रोगियों की बढ़ी हुई संख्या को ध्यान में रखते हुए उनके हितार्थ उक्त शिविर के आयोजन की महत्ती आवश्यकता थी समिति की गत बैठक में इस विषय पर किए जा रहे प्रयासों को द्रुत गति देते हुए प्राथमिकता से इस आयोजन का निर्णय लिया गया। शिविर प्रभारी विजयराज सेवग के कथनानुसार उक्त लेंस प्रत्यारोपण शिविर स्व श्रीमती कांता देवी डाकलिया धर्मपत्नी सोहनलाल डाकलिया की पुण्य स्मृति में रामलाल नेमचंद डाकलिया परिवार आडसर बास के आर्थिक सौजन्य से लगाया जा रहा है । मंत्री सुशील कुमार सेरड़िया ने कहा कि यह शिविर राजकीय बेगराज सोमानी नेत्र चिकित्सालय, आडसर बास में आयोजित होगा। शिविर सह प्रभारी संजय कुमार करवा ने बताया कि दिनांक 27 फरवरी मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक रोगियों की जांच और भर्ती की जाएगी। 28 फरवरी को ऑपरेशन किए जाएंगे। समिति के ललित कुमार बाहेती ने जानकारी दी कि इस शिविर में जिला अंधता निवारण समिति बीकानेर और राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी, श्रीडूंगरगढ़ सहयोगी संस्थाएं होगी। समिति के तुलसीराम चोरड़िया, सुरेश भादानी आदि सदस्य शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रचार प्रसार, जनसंपर्क विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र हेतु प्रयासरत हो गए है। ऑपरेशन पी बी एम अस्पताल बीकानेर के तथा स्थानीय वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम के द्वारा किए जाएंगे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights