Nature Nature

मोमासर में सेन जी महाराज की मूर्ति का अनावरण, पूर्व विधायक नाई ने की सराहना

Nature

समाचार-गढ़, 10 सितम्बर 2023। गांव मोमासर में नवनिर्मित सैन जी महाराज के मंदिर प्रांगण में आज सैनजी महाराज की मूर्ति का अनावरण पूर्व विधायक किसनाराम नाई, मोमासर सरपंच सरिता देवी संचेती, श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने मोमासर सैन समाज व सरपंच सरिता देवी की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में अच्छे-अच्छे विकास कार्य हो रहे हैं इसमें आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसी भी समझ में समाज के लिए समाज के विकास के लिए सहयोग और योगदान जरूरी होता है जिससे समाज का उत्थान हो सके।मोमासर सरपंच सरिता देवी संचेती ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से आपसी समरसता का वातावरण पैदा होता है। जिससे समाज ही नहीं पूरे गांव का विकास होता है। इस मंदिर की मुख्य मूर्तियों का अनावरण कल सुबह 9 बजे होगा। इनका अनावरण केशकला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत करेंगे। मालाराम सिवळ पूर्व सरपंच मोमासर, गोविंदराम ढ़वास, श्रवण कुमार फूलभाटी, सोहनलाल टाक, मालाराम फूलभाटी, गोपीराम फूलभाटी, धनाराम फूलभाटी, अर्जुनराम भणभैरुँ, मुकेश कुमार फूलभाटी, लूणाराम फूलभाटी, आशीष कुमार जाड़ीवाल, रुपनाथ सिद्ध, रामलाल फूलभाटी, हुलासमल मीणा, राजकुमार भाट, कृष्णकुमार जांगिड़, एवं सर्व समाज मोमासर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। भारत अब पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक रास्ते पर काम कर रहा है। कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के…

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक स्पष्टता नहीं होने पर राजनीतिक सवाल उठने लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights