Nature Nature

सेनजी महाराज की धूमधाम से मनाई 724वीं जयंती, समाज के प्रबुद्ध जनों ने उत्साह के साथ काटा केक

Nature

समाचार गढ़,  5 मई, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास स्थित श्री सैनजी मंदिर में आज रविवार को सैनजी महाराज की 724वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर प्रांगण में पुजारी सीताराम सारस्वत ने सुबह सैनजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया व विधि विधान से हवन पूजन संपन्न करवाया। सुबह 11 बजे सैनजी महाराज के जयकारे के साथ केक काटा गया। इस अवसर पर समाज के बुजुर्ग, युवा, बच्चे व महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। सैलून यूनियन के युवाओं ने व्यवस्थाओं को संभाला। अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने सभी को सेन जयंती की शुभकामनाएं दी और समाज को एकजुटता के साथ विकास करने की बात कही। इस अवसर पर सैलून यूनियन अध्यक्ष शिव गहलोत, कांग्रेस नेता विमल भाटी, प्रशांत जाड़ीवाल, गिरधारी धांधल, बंशीलाल टोकसिया, सत्यनारायण पड़िहार, तोलाराम मारू, हड़मान टोकसिया, बजरंगलाल जाखड़, रामकिशन फुलभाटी, एडवोकेट ललित मारू, एडवोकेट पूनमचंद, राजूराम गहलोत, पूनमचंद ठेकेदार, किशनलाल फुलभाटी, किशनलाल पवांर, गौरीशंकर टोकसिया, महेंद्र पंवार, कालूराम भूराभाटी, शिवरतन गोला, नंदलाल सिंहराज भाटी, फुसाराम गौड़, नंदकिशोर फुलभाटी, कन्हैयालाल धांधल, नैमीचंद गहलोत, मनोज पंवार, पवन पड़िहार, कन्हैयालाल गहलोत, किशोर पड़िहार, जगदीश धांधल, प्रकाश गहलोत, महेंद्र गोला, गोपाल फुलभाटी, जगदीश गोला, राकेश गहलोत सहित अनेक समाज के लोग मौजूद रहे।

सेन मंदिर में हुआ हवन, हवन में कस्बे के किशोर नाई उनकी धर्मपत्नी बच्चों सहित अन्य दंपति ने लिया भाग
  • Related Posts

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026। Kohat Mosque Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बड़ा धमाका हो गया। यह…

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026। Bikaner Nagar Nigam: बीकानेर निकाय चुनाव के बाद नगर निगम की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 80 वार्डों वाली नगर निगम में कांग्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

    TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत

    TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत

    Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

    Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights