Nature Nature

सेवाभावी संस्थाएं तैयार, मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Nature

समाचार गढ़, 19 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। दीपोत्सव के उल्लास और रोशनी के बीच श्रीडूंगरगढ़ में सेवाभावी संस्थाएं पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। आपणों गांव सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा ने जानकारी दी कि दीपावली पर्व के दौरान आगामी तीन दिन तक समिति फायर फाइटर टीम को अलर्ट मोड में रखेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसी प्रकार की आगजनी या अमंगल सूचना मिलने पर आमजन तुरंत 8455818181 या 9414148181 पर सूचना दें, ताकि दमकल दल मौके पर तत्काल पहुंच सके। उन्होंने यह भी कहा कि समिति के सेवादार उप जिला अस्पताल में तैनात रहेंगे, जिससे यदि कोई बर्न केस सामने आता है तो तत्काल उपचार और सहायता दी जा सके।

वहीं, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी ने भी दीपावली के दौरान अपनी आपातकालीन सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है। सोसायटी के सदस्य आमिर क्यामखानी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में एंबुलेंस सहायता के लिए 7340207969 या 9571716796 पर संपर्क किया जा सकता है। दोनों संस्थाओं ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आनंदमय ढंग से मनाएं तथा किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत सहायता नंबर पर संपर्क करें।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights