Nature Nature

सात आईएएस अफसरों के तबादले, एक को अतिरिक्त प्रभार

Nature

समाचार गढ़, जयपुर।  शनिवार शाम को 7 आईएएस के तबादलों के बाद जहां नवीन जैन की जगह कृष्ण कुणाल को स्कूल शिक्षा सचिव पद का जिम्मा दिया गया है.वहीं साढ़े 9 माह तक स्कूल शिक्षा में रहने के बाद नवीन जैन की आयोजना में एक बार फिर वापसी हुई है.वे कांग्रेस सरकार में भी इस पद पर रह चुके हैं और उनकी इस पद पर एक साल दस माह बाद वापसी हुई है.हाल ही में स्कूल शिक्षा सचिव रहते बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर नवीन जैन ने महिला कर्मियों की CCL और PL पर रोक लगा दी थी जिसका शिक्षक संघों और कर्मचारी संघों ने विरोध करते हुए सीएम से शिकायत की थी.ऐसे में कर्मचारी संघ स्कूल शिक्षा सचिव पद से उनका तबादला सीएम से इस बारे में शिकायत को मान रहे हैं.जबकि कृष्ण कुणाल का दो माह में ही WCD सचिव पद से तबादला करके उन्हें स्कूल शिक्षा जैसा अहम विभाग दिया है.

उधर भवानी सिंह देथा आयोजना सचिव के फुल चार्ज के रूप में एक माह ही रह पाए और अब उनके पास युवा व खेल मामलात सचिव का ही दायित्व रहेगा.करीब 7 माह तक सीकर संभागीय आयुक्त पद पर रहने के बाद IAS मोहनलाल यादव का WCD सचिव पद पर तबादला कर दिया.इससे पूर्व जब सीकर नया संभाग बना था तब वे करीब दो माह तक सीकर में OSD पद पर रहे थे जिसके बाद उन्हें नए बने सीकर संभाग में संभागीय आयुक्त बनाया था और अब उनकी जगह घनेंद्र भान चतुर्वेदी को यह जिम्मा दिया गया है.जबकि महेंद्र सोनी को HCM रीपा,जयपुर से राजस्व मंडल सदस्य बनाकर अजमेर भेजा गया है तो वी सरवन कुमार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सचिव पद पर बनाए रखते हुए उसके साथ आयुक्त पद का भी जिम्मा सौंपा गया है.साथ ही IAS नरेंद्र गुप्ता को भू प्रबंध आयुक्त पद का अतिरिक्त चार्ज के रूप में जिम्मा दिया गया है.

  • Related Posts

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद सत्तारूढ़ भाजपा में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में कमजोर प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights