Nature Nature

भाजपा मंत्री के बयान के विरोध में एसएफआई ने फूंका आक्रोश, टायर जलाकर जताया विरोध

Nature

समाचार गढ़ 15 मई 2025  एसएफआई तहसील कमेटी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा आतंकवादी की बहन बताए जाने के विरोध में उपखंड कार्यालय के आगे टायर जलाकर नारेबाजी की गई और राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी के मार्फत ज्ञापन सौंपा गया।

संघठन के जिला उपाध्यक्ष विवेक लावा ने बताया कि मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के एक मंत्री द्वारा हमारी सेना की जांबाज बहन कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताना बहुत ही शर्मनाक और उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाने वाला बयान है। हमारी सेना और हमारी बहन-बेटियां देश का गौरव हैं। इस अत्यंत ओछी बयानबाजी से देश की सेना और करोड़ों बेटियों के मनोबल को गहरी ठेस पहुंची है।

प्रधानमंत्री जी, रक्षामंत्री जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश को बताएं कि क्या वे अपने इस मंत्री के बयान से सहमत हैं? अगर नहीं, तो अभी तक इस पर कोई संगठनात्मक और प्रशासनिक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? हमारी आप सभी से यह मांग है कि देश की सेना और बहन-बेटियों को अपमानित करने वाले मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद रेगर ने बताया कि हिन्द को अपनी बहन-बेटियों पर नाज़ है। बहादुर बेटियां हमारे देश का और हम सभी देशवासियों के सिर का ताज हैं। प्रशासन जल्द से जल्द इस मुद्दे पर संज्ञान ले और इस पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी करे।

इस कार्यक्रम के दौरान तहसील अध्यक्ष जागदीश प्रसाद रेगर, महासचिव प्रतीक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विवेक लावा, सुभाष जावा, हर्ष शर्मा, सुधीर शर्मा, अमित मौर्य, ऋषभ रेगर, विशाल रेगर, समीर पंवार, मुकेश ज्याणी, जावेद बहलीम, शौकीन काजी, मांगतूराम वाल्मीकि, आसिफ तंवर, उस्मान भाटी (खन्ना), अकरम काज़ी, एजाज, रियाज आदि सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights