Nature Nature

SFI का स्मार्ट मीटर विरोध, नुक्कड़ सभाओं से बढ़ाया जनजागरण

Nature

11 अगस्त को उपखंड कार्यालय पर जुटेगी भीड़, सरकार को झुकाने का ऐलान

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 8 अगस्त 2025।
राजस्थान सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में एसएफआई (SFI) द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के विभिन्न चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने आम जनता को जागरूक करते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर गरीब, किसान और मजदूर वर्ग पर सीधा आर्थिक बोझ डालेंगे।

एसएफआई के जिला सह संयोजक विवेक लावा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली के बिलों में अनियमितता और बेवजह की वसूली का माध्यम बनेंगे, जिससे आमजन को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में किसी भी हाल में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा,

इस संघर्ष में आप सभी से निवेदन है कि दिनांक 11 अगस्त को उपखंड कार्यालय पहुंचें और इस लड़ाई में भाग लें। आपका समर्थन ही हमारी ताकत है, आइए सरकार को झुकाने का काम करें।

इस दौरान एसएफआई तहसील अध्यक्ष जगदीश रेगर, प्रतीक शर्मा, प्रकाश गांधी, शौकीन काज़ी (SFI), तालीम, तिलोक मेघवाल, जावेद बहलीम, आमिर खान सहित कई साथी उपस्थित रहे और लोगों को अभियान से जोड़ने का कार्य किया।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights