Nature Nature

छात्रों के हक की लड़ाई में एसएफआई का बिगुल, मोमासर कॉलेज में बनी नई कमेटी

Nature

छात्रों के हक की लड़ाई में एसएफआई का बिगुल, मोमासर कॉलेज में बनी नई कमेटी

समाचार गढ़, 4 अगस्त 2025,मोमासर/श्रीडूंगरगढ़।
राजकीय महाविद्यालय मोमासर में सोमवार को एसएफआई की कॉलेज इकाई का गठन किया गया। यह गठन एसएफआई के पूर्व तहसील अध्यक्ष बीरबल पूनिया के नेतृत्व में हुआ, जिसमें 11 सदस्यीय कॉलेज कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।

कमेटी में मुकेश गोदारा को अध्यक्ष, समीर खान को सचिव और सुमित्रा बैरा को संयुक्त सचिव चुना गया। गठन के दौरान छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर एसएफआई ने आने वाले समय में निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया।

बैठक में छात्रसंघ चुनाव करवाने, महाविद्यालय में रिक्त पदों की भर्ती और खेल मैदान निर्माण जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि इन मांगों को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज किया जाएगा।

एसएफआई ने 11 अगस्त को उपखंड कार्यालय घेराव के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भादर भामु, राकेश मोटसरा, दानाराम मेघवाल, सुनील मेघवाल, आशीष प्रजापत, सुभाष प्रजापत, सुनील प्रजापत, सुभाष मेघवाल और हरिओम प्रजापत सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights