Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने फीता काटकर व बटन दबाकर किया शुभारंभ, अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित

Nature

समाचार-गढ़, सूडसर। समीपस्थ गांव देराजसर के द्वितीय जीएसएस में शनिवार को अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने नये अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया। यहां पर आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि देराजसर के इस दूसरे जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से किसानों को पूरे वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति हो सकेगी और इस गांव में एक ओर जीएसएस की अति आवश्यक है। इसके बिना सभी किसानों को राहत संभव नहीं है। इसलिए डिस्कॉम शीघ्रताशीघ्र तीसरे जीएसएस के लिए तखमीना बनाकर भेजें। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए पूरे वोल्टेज के साथ निर्बाध रूप से बिजली मिले। इसके लिए डिस्कॉम को प्रयासरत रहना चाहिए। मैंने विधानसभा में भी सरकार से फसल पकाव के समय किसानों को पूरी गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। अभी तो बारिश हो रही है तो बिजली की खपत कम है। किन्तु जैसे ही मानसून की बारिश का दौर खत्म होगा तो क्षेत्र के समस्त कृषि कुंओं पर मूंगफली, नरमा-कपास की फसलें पकाव होगी, तब किसानों को सर्वाधिक बिजली की जरूरत होगी। उस समय सरकार व डिस्कॉम बिजली कमी व कोयला कमी का बहाना नहीं बनावें। किसान के लिए अपने खेत की फसल ही संतान के समान होती है। इसलिए उस समय किसानों को दु:खी मत करना। वरना किसान की हाय सबसे बुरी होती है और उस हाय से सब कुछ तबाह हो जाता है। विधायक महिया ने कहा कि विधानसभा में मेरी ओर से सरकार का इस ओर ध्यानाकर्षण करवाया गया है और इस बार यह चुनावी साल है तो सरकार को आगामी नवें महिने में बिजली की खपत बढ़ाने पर कोताही नहीं बरतनी चाहिए। इस दौरान डिस्कॉम के मुख्य अभियंता ने कहा कि विधायक महिया हमेशा किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्पर रहते है और इनके द्वारा क्षेत्र की मुख्य मांगों से डिस्कॉम को अवगत कराया जा चुका है। क्षेत्र के सभी जरूरत वाले जगहों पर जीएसएस के कार्य इस साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे। देराजसर के ग्रामीणों की मांगों पर मेरे अधीनस्थ अधिकारी जो भी प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे उनको जल्द से जल्द स्वीकृति देकर किसानों की वोल्टेज व अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
इससे पूर्व डिस्कॉम के मुख्य अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायकों व कार्मिकों के साथ बड़ी संख्या में किसानों व ग्रामीणों की मौजूदगी में विधायक महिया ने नये अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का फीता काटकर एवं ओसीबी का बटन दबाकर इस ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विधायक महिया व डिस्कॉम के अधिकारियों का ग्रामीणों व किसानों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर देराजसर करणी गौ शाला के अध्यक्ष भंवरलाल भादू, शंकरदास स्वामी, श्यामसुंदर सुथार, देराजसर उपसरपंच मामराज भादू, नेतादास स्वामी, जगदीश सुथार, सुनील शर्मा, लिखमाराम भादू, प्रभूराम मेघवाल, मदनलाल भादू, अम्मेदाराम मेघवाल, राधाकिशन भाट समेत बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान डिस्कॉम के स्थानीय तकनीकी कार्मिकों का भी शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रसाद भादू ने किया।

देराजसर गांव की घरेलू बिजली लाइन जल्द कृषि लाइन से होगी अलग

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों व किसानों की ओर से डिस्कॉम के मुख्य अभियंता को विभिन्न बिजली समस्याओं से जुड़ा मांग-पत्र सौंपा गया। इस मांग पत्र की मुख्य मांग देराजसर गांव की घरेलू बिजली आपूर्ति को कृषि फीडर लाइन से अलग करने की थी। इस पर देराजसर गांव की घरेलू बिजली लाइन जल्द से जल्द कृषि फीडरों से अलग करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद देराजसर गांव में बार-बार ट्रिपिंग व कटौती होने वाली बिजली समस्या से निजात मिल सकेगी।

जीएसएस के संविदा कार्मिकों ने दिया ज्ञापन

इस कार्यक्रम में मौजूद डिस्कॉम के मुख्य अभियंता को ग्रामीण क्षेत्रों के जीएसएस के संविदा कार्मिकों ने ज्ञापन दिया और संविदा कार्मिकों ने ठेकेदार के द्वारा समय पर भुगतान करवाने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने, बकाया चल रहे भुगतान को दिलवाने से संबंधित विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन देकर इनके निराकरण करने की मांग की।

  • Related Posts

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार जयपुर की छात्रा राशिका सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते…

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। तहसील के गांव लिखमादेसर में चल रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों पर सख्ती: टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच, सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    नेशनल हाईवे पर  ओवरलोड वाहनों पर सख्ती:  टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच,  सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights