Nature Nature

समाजसेवी भीखमचन्द पुगलिया होंगे “भगवान महावीर स्वामी सम्मान” से अलंकृत

Nature

“भगवान महावीर स्वामी स्मृति सम्मान 2024” की घोषणा

समाजसेवी भीखमचन्द पुगलिया होंगे सम्मान से अलंकृत

समाचार गढ़, 31 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। महापुरुष समारोह समिति ने इस वर्ष का “भगवान महावीर स्वामी स्मृति सम्मान 2024” ग्लोबल पुरस्कार की घोषणा राठी सुख सदन हॉस्पिटल रोड़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की । संस्था की पुरस्कार चयन कमेठी के अध्यक्ष बजरंगलाल सेवग ने बताया कि चयन कमेठी ने भगवान महावीर स्वामी की विचारधारा से जुड़े श्री भीखमचन्द पुगलिया श्री डूंगरगढ़ ( हाल- कोलकाता ) को देने का निर्णय किया है । प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया शिक्षा , समाजसेवा , भामाशाह के रूप में अपना योगदान देने वाले निष्ठापूर्वक महावीर स्वामी की विचारधारा के साथ समाज एवं राष्ट्र के लिए अनुकरणीय कार्य करने वाले समाजसेवी भीखमचन्द पुगलिया को संस्था द्वारा शीघ्र ही भव्य कार्यक्रम आयोजित कर “भगवान महावीर स्वामी स्मृति सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि संस्था वैचारिक बदलाव के लिए प्रयत्नशील है । वर्तमान में इतिहास पुरुष महावीर स्वामी के विचारों की प्रासंगिकता को देखते हुए उनकी स्मृति में यह ग्लोबल सम्मान प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है । जिसमें महावीर स्वामी के विचारों को जन जन तक पहुंचाया जा सके । डॉ मदन सैनी ने महावीर स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाजसेवी भीखमचन्द पुगलिया को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति – पत्र, शॉल, भगवान महावीर स्वामी का प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा । संस्था के वरिष्ठ सदस्य तुलसीराम चोरड़िया ने कहा कि भीखमचन्द पुगलिया का अपनी मातृभूमि श्री डूंगरगढ़ के साथ साथ कोलकाता में भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है । प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था सदस्य सत्यदीप सेवग, विजयराज सेवग, ललित बाहेती, प्रेम बुच्चा, संजय करवा, सुरेश भादानी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights