समाचार-गढ़, 29 अगस्त 2023।श्रीडूंगरगढ़ में आज स्टार क्लब द्वारा राजकीय रूपादेवी स्कूल खेल मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर सॉफ्टबॉल के मैच खेले गए। भीष्म कुमार शर्मा ने उद्धघाटन कर खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रेम भावना बढ़ाने की बात कही। स्टार क्लब संचालक मोहन पूनिया ने अनुशासन को खेल का पहला नियम बताते हुए सभी खिलाड़ियों को अनुशासन व खेल भावना के साथ खेलने की बात कही।
क्लब मैनेजर कृष्णावतार सुथार ने बताया कि आज स्टार क्लब, ज्ञानदीप स्कूल व मॉडर्न स्कूल की टीमों के बीच मैच खेले गए। इस दौरान कोच महेश भाटी, अखिलेश मेघवाल,कमलेश सैन, नरेंद्र सांखला व अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।






















