Nature Nature

पर्यूषण पर्व पर बह रही अध्यात्म की बयार, क्षमायाचना के साथ होगा समापन

Nature

समाचार गढ़ 24 अगस्त 2025  जैन समाज का सबसे बड़ा पर्व पर्यूषण पर्व बुधवार 20अगस्त को सेवा केंद्र मालू भवन से शुरू हुआ। यह पर्व 28 अगस्त तक चलेगा और अंतिम दिन सामूहिक क्षमायाचना के साथ पूर्ण होगा।

आज अणुव्रत दिवस सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में मनाया गया। साध्वी मुदिताश्री ने अणुव्रत पर प्रकाश डाला। डॉ. साध्वी परमप्रभा ने भगवान महावीर के जीवन दर्शन के बारे में जानकारी दी। साध्वी संगीतश्री ने आगम वाणी को जीवन का पथ प्रदर्शक और आत्म कल्याण करने वाली बताया। साध्वी संगीतश्री ने अणुव्रत के नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी। साध्वी ने जयाचार्य के समय की एक घटना का वर्णन किया और श्रीडूंगरगढ़ के श्रावक सुखलाल मालू को याद किया।

सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. साध्वी परमप्रभा प्रवचन दे रही हैं। इसमें भगवान महावीर के पूर्व जन्मों का सहज और सरल वर्णन किया जा रहा है।
दिन में महिला मंडल की अगुवाई में महिलाओं सहित नमस्कार महामंत्र का अखंड जप चल रहा है। रात को युवक परिषद, किशोर मंडल, तेरापंथी सभा और ओसवाल पंचायत की ओर से जप किया जा रहा है।

अब तक मनाए गए दिवसों की श्रृंखला
20 अगस्त – खाद्य संयम दिवस
21 अगस्त – स्वाध्याय दिवस
22 अगस्त – अभिनव सामयिक दिवस
23 अगस्त – वाणी संयम दिवस
24 अगस्त – अणुव्रत चेतना दिवस
इन अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं सामयिक कर धर्मोपदेश सुन रहे हैं।

आगे रहेंगे ये आयोजन
25 अगस्त – जप दिवस
26 अगस्त – ध्यान दिवस
27 अगस्त – संवत्सरी महापर्व, समाजजन उपवास रखेंगे
28 अगस्त – सेवा केंद्र मालू भवन में सामूहिक क्षमा याचना का कार्यक्रम होगा। श्री ओसवाल पंचायत के मंत्री कांति कुमार पुगलिया ने बताया कि इसके बाद श्री ओसवाल पंचायत की ओर से सामूहिक पारणा का आयोजन होगा।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights