Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: मनिहारी की दुकान में रंगदारी नहीं देने पर हमला, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 7 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ के मिंगसरिया गांव में एक मनिहारी की दुकान में रंगदारी की मांग को लेकर तीन व्यक्तियों ने हमला कर दिया। बिदासर निवासी मेघराज प्रजापत की दुकान पर यह हमला हुआ। मेघराज के भाई विनोद कुमार ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत के अनुसार, 6 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे कालूराम, राजेंद्र, और डूंगर राम मेघवाल ने दुकान पर आकर एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की। धमकी देने के बाद ये लोग 7:00 बजे वापस लौटे और दुकान में घुसकर मेघराज पर चाकू, बरछी और मिर्ची से हमला किया। हमले में मेघराज को सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं और उसकी उंगलियां भी कट गईं।

मेघराज के चिल्लाने पर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे, जिससे आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में मेघराज को श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने कालूराम, राजेंद्र और डूंगर राम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights