Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता कैंप आयोजित, सोलर प्लेट से आत्मनिर्भर बनने का संदेश

Nature

समाचार गढ़, 11 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ के जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय, स्टेशन रोड पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में सोलर कंपनियों के अधिकारियों के साथ जोधपुर डिस्कॉम के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता सुमन मीणा और एआरओ ओमनाथ ने योजना की विस्तार से जानकारी दी। सोलर कंपनियों की टेक्निकल टीम के सदस्य पार्थ और स्थानीय प्रतिनिधि केके जांगिड़ ने भी उपभोक्ताओं को सोलर प्लेट्स की तकनीकी जानकारी और योजना के लाभ बताए।

कैंप के दौरान लोगों को बताया गया कि इस योजना के तहत सोलर प्लेट लगाने से बिजली बिल में बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, यह पहल पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगी। बड़ी संख्या में उपस्थित उपभोक्ताओं ने योजना को समझा और इसे अपनाने में रुचि दिखाई।

इस जागरूकता कैंप का उद्देश्य लोगों को योजना के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights