Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ जैन श्रावक श्राविका सामाज ने रच दिया स्वर्णिम इतिहास, राखेचा परिवार ने भेंट की सात एसी

Nature

समाचार गढ़, 20 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के ओसवाल पंचायत भवन में शुक्रवार को आचार्य श्री भिक्षु का 299वाँ जन्म दिवस एवं 267वाँ बोधि दिवस मनाया गया। गुरूवार को जेपीएल परिवार श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सवा लाख जप का आध्यात्मिक अनुष्ठान रखा गया। जिसमें मात्र 3 घंटे में ॐ भिक्षु जय भिक्षु का 151092 जप करके नया इतिहास गिरीगढ़ की पावन धरा पर रचा गया। इस निर्जरा के अध्यात्मिक अनुष्ठान में 17 सामयिक, 1399 माला एवं 43 प्रतिभागी ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। जेपीएल परिवार ने सहयोगी प्रायोजक जैन मोबाइल एंड कंपनी, संयोगकर्ता ओसवाल पंचायत भवन एवं समस्त सहभागियों के प्रति इसके लिए आभार व्यक्त किया।

राखेचा परिवार ने भेंट की सात एसी
समाचार गढ़। गुरूवार को ओसवाल पंचायत भंवन में भामाशाह परिवार द्वारा भेंट की गई एसी का लोकार्पण भी किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष शेखरचंद दुगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पुखराज देवी-स्व. भंवरलाल राखेचा की पुण्यस्मृति में उनके पुत्र राजेन्द्र प्रसाद व शांति प्रसाद पौत्र अरविन्द व श्रीयांश ने सात एयर कंडीशनर, एसी भेंट की। एसी का स्विच ऑन कर लोकार्पण किया गया। पांच एसी भवन के उपर के हॉल में, 1 एसी नीचे हॉल में व एक एसी ऑफिस में लगाई है। ओसवाल पंचायत भवन के पदाधिकारियों ने भामाशाह परिवार को आभार जताया। इस दौरान मनोज पारख, कमल झाबक, पवन सेठिया , भंवरलाल दुगड़, विक्रम मालू , सहित जेपीएल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights