Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: हेमासर गांव में गोवंश की मौत से सनसनी, रोष का माहौल

Nature

समाचार गढ़, 20 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर गांव में गोवंश की बड़ी संख्या में मौत की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है।

घटना की जानकारी मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस हरकत में आ गई। 112 टीम के हेड कांस्टेबल बलवीर काजला, कांस्टेबल पुनीत कुमार और श्रवण मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच गोवंश मृत हालत में रास्ते पर पड़े हुए पाए गए हैं।

इस घटना से जुड़ी जानकारी मिलते ही गौ सेवा से जुड़े आनंद जोशी, विहिप के भंवरलाल दुगड़, श्यामसुन्दर जोशी, भीखाराम सुथार, सतीश सारस्वत और श्याम गिरी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। गांव में इस घटना को लेकर कौतूहल और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम घटना की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हुई है। गोवंश की मौत के कारणों का पता लगने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights