Nature Nature

शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

Nature

रिलायंस, SBI और BEL रहे सबसे बड़े गेनर, जबकि TCS, पावरग्रिड और इंडिगो में बिकवाली; विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थानों की खरीद से बाजार संभला।

समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026।

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 374 अंक की बढ़त के साथ 78,955 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 11 अंक मजबूत होकर 24,636 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 24,604 का निचला और 24,677 का ऊपरी स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 16 शेयरों में गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, SBI और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) सबसे बड़े गेनर रहे और इनमें करीब 3.5% तक की तेजी दर्ज की गई। वहीं पावरग्रिड, TCS और इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो PSU बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जबकि मेटल सेक्टर दबाव में रहा। कुल मिलाकर बाजार में निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा और कारोबार सीमित दायरे में सिमटा रहा।

वैश्विक स्तर पर भी निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते पर रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के साथ जल्द समझौते की उम्मीद जताई, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतें गिरकर करीब 79.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं।

विदेशी निवेशकों (FII) ने बुधवार को 943 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,883 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया। इस दौरान रुपये में भी डॉलर के मुकाबले मजबूती देखने को मिली।

  • Related Posts

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights