Nature Nature

तनावमुक्त अध्ययन सफलता के द्वार खोलता है – सारस्वत।जूनियर ने दी सीनियर को विदाई

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज राउमावि सातलेरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया।संस्था प्रधान नौरत मल सारस्वत व विद्यालय के वरिष्ठ स्टॉफ पुष्पा जांगिड़ पीटीआई ने माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संस्था प्रधान नौरत मल सारस्वत ने तनावमुक्त होकर तन्मयता से परीक्षा तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। वन्दना मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। पुष्पा पीटीआई ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की उपादेयता के विषय में बताया। नुजल काजी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर राशि 9000/- की लागत से विद्यालय को एक साउंड सिस्टम भेँट किया। इस कार्यक्रम में जलपान अल्पाहार सहित सम्पूर्ण व्यवस्था कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा की गई।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय स्टॉफ सुरेश हर्षवाल, अमरचंद, मुकेश शर्मा, नीलम कँवर, सुमम,अनुराधा और किशन गोपाल प्रजापत सहित समस्त शाला स्टॉफ का अमूल्य सहयोग रहा।

तनाव मुक्त अध्ययन सफलता का द्वार खोलता है , बच्चे तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं ।
सरस्वती पूजन के साथ हुआ आशीर्वाद समारोह का आगाज ।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में जूनियर ने दी सीनियर्स को विदाई ।
बच्चों का सर्वांगीण विकास शिक्षा शिक्षा के बिना जीवन घोर अंधेरा – नुजल काजी
  • Related Posts

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदनराज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का…

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights