Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल निर्माण को लेकर संघर्ष तेज, बाना ने दी घेराव और महापड़ाव की चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, 7 जनवरी, श्रीडूंगरगढ़। ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल के शीघ्र निर्माण को लेकर संघर्ष ने जोर पकड़ लिया है। पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने चिकित्सा विभाग, जिला कलक्टर और सीएमएचओ को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्व में स्वीकृत नक्शे के अनुसार ही निर्माण कार्य शुरू किया जाए। हरीराम बाना ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एनएच-11 पर हो रहे हादसों में समय पर इलाज न मिलने से कई लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की बजट घोषणा के अनुसार ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल की स्वीकृति जारी की गई थी। श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाह बाहेती और चांडक परिवार पहले से ही अनुमोदित नक्शे के अनुसार निर्माण के लिए तैयार हैं। बावजूद इसके, जिला प्रशासन द्वारा पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के आधार पर बेसमेंट निर्माण की शर्त रखी जा रही है। बाना ने यह भी कहा कि चिकित्सा विभाग द्वारा जारी नक्शे में सभी सुविधाओं को पहले ही समाहित किया जा चुका है, ऐसे में बेसमेंट की कोई आवश्यकता नहीं है। हरीराम बाना ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ, तो श्रीडूंगरढ़ तहसील के हजारों लोग उपखंड कार्यालय का घेराव करेंगे और जरूरत पड़ी तो महापड़ाव भी डाला जाएगा।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights