Nature Nature

आध्यात्मिक बिग बॉस प्रतियोगिता का सफल समापन, जैन संस्कृति व ज्ञान का शानदार प्रदर्शन

Nature

आध्यात्मिक बिग बॉस प्रतियोगिता का सफल समापन, जैन संस्कृति व ज्ञान का शानदार प्रदर्शन

समाचार गढ़, 11 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़।
तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में किशोर मंडल द्वारा आयोजित “आध्यात्मिक बिग बॉस प्रतियोगिता” का साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी डॉ. परमप्रभाजी के पावन सान्निध्य में सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में साध्वी कमलविभा जी का विशेष सहयोग रहा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों, किशोरों, कन्याओं, युवाओं, महिलाओं और समाजजनों में आध्यात्मिकता के प्रति रुचि जागृत करना और जैन संस्कृति व ज्ञान-वृद्धि को बढ़ावा देना था। लगभग चार घंटे तक चले इस रोचक आयोजन में प्रतिभागियों ने अपनी बुद्धि, तर्कशक्ति और जैन संस्कृति के ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।

समापन सत्र में विजेताओं को विशेष बैग व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

परिषद पदाधिकारियों ने समाज के सहयोग, सहभागिता और उत्साह के लिए आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों की श्रृंखला आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। साध्वी श्री जी के प्रति उन्होंने अनंत कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, किशोर मंडल, तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन परिषद अध्यक्ष विक्रम जी मालू, उपाध्यक्ष रजत जी सिंघी, किशोर मंडल संयोजक मुदित जी पुगलिया तथा सह-संयोजक विशाल जी बोथरा व तनीश छाजेड़ ने किया। आयोजन का आर्थिक सहयोग स्व. नौरतमल जी बरडिया की पुण्य स्मृति में सरोज देवी बरडिया (ब्लू जोन बैग्स, जयपुर) द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights