Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

Nature

समाचारगढ़ 8 सितम्बर 2024 श्रीडूंगरगढ़। शेरमल सोना देवी चेरीटेबल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रविवार, 8 सितंबर 2024 को सेसोमूं स्कूल में निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया गया, जिसमें लगभग 400 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 360 लोंगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ डॉ. गौरव गोम्बर एवं डॉ. मीनाक्षी गोम्बर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर, स्कूल के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने उपस्थित लोगों को इस शिविर के महत्व और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें डॉ. गौरव गोम्बर (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. मीनाक्षी गोम्बर (स्त्री रोग विशेषज्ञा), तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर से डॉ. अंकित स्वामी (कंसल्टेंट फिजिशियन), डॉ. मोहित बंसल (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुमिता कुमारी (नेत्र रोग विशेषज्ञा), डॉ. गौरव सिंघल (दंत रोग चिकित्सक), और डॉ. परमेश्वर भादू शामिल थे। शिविर के समापन पर स्कूल के प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने सभी चिकित्सकों, शिविर में आए लोगों और ट्रस्ट के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सेसोमूं प्रबंध समिति के सदस्य महावीर माली, सुभाष चन्द शास्त्री, घनश्याम गौड़, प्रबंधक रत्नेश्वर सिंह शेखावत, समस्त शिक्षकगण एवं प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Posts

Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। इस्लामाबाद। दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बलूचिस्तान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बलूच नेता मीर यार ने BRICS के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights