Nature Nature

विधायक के नेतृत्व में किसानों के साथ विभाग के साथ हुई सफल वार्ता, विभिन्न मांगों पर बनी लिखित सहमति

Nature

समाचार- गढ़ 15 सितम्बर 2023 श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों द्वारा शनिवार सुबह से बीकानेर में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जारी अनिश्चितकालीन धरना देर शाम विभागीय अधिकारियों के साथ हुए समझौते के बाद समाप्त कर दिया गया। दरअसल, अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दिनभर धरने पर बैठने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लेने पर विधायक महिया के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ने देर शाम अधीक्षण अभियंता सहित तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को ऑफिस में ही घेर लिया और तमाम माँगें पूरी नहीं होने तक ऑफ़िस में ही डटे रहने की चेतावनी दी। जिस पर विभागीय अधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद अधिकारियों ने विधायक महिया व किसानों द्वारा दी गई मांगों के संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक को दूरभाष पर अवगत करवाया। इसके बाद विधायक महिया व किसानों के साथ अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र सिंह मीणा ने बिन्दूवार चर्चा की। किसानों व विभागीय अधिकारियों के बीच क़रीबन डेढ़ घंटे तक चली वार्ता के बाद सभी बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद विधायक ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। वार्ता में सीओ सदर शालिनी बजाज, सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मीणा, श्रीडूंगरगढ़ एक्सईएन भूराराम के अलावा विभाग के एईएन-जेईएन सहित सैंकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
इन मांगों पर बनी सहमतिः- किसानों के साथ हुई वार्ता में विभाग ने कई मांगों पर तुरन्त स्वीकृति देने एवं अन्य मांगों पर प्रभावी कार्यवाही करने की बात कही। वार्ता के तहत विभाग ने श्रीडूंगरगढ़ में जले हुए ट्रांसफ़ॉर्मर बदलने के लिए 52 ट्रांसफ़ॉर्मर तुरंत रवाना करने व शनिवार को भी वितरण जारी करवाने के साथ-साथ बकाया 30 जले ट्रांसफ़ॉर्मर मंगलवार तक बदलने की लिखित सहमति दी। इसके अलावा देराजसर जीएसएस पर 5 एमवीए के ट्रांसफ़ॉर्मर व बापेऊ द्वितीय, दुसारणां जीएसएस पर शनिवार को ही भेजने, बींझासर में 3.15 एमवीए का पावर ट्रांसफ़ॉर्मर सुचारू करने, नये कनेक्शनों के लिए बकाया 103 ट्रांसफ़ॉर्मर 30 सितम्बर तक देने की लिखित सहमति प्रदान की। इसके अलावा क्षेत्र के ग्रामीण जीएसएसो पर प्रस्तावित अतिरिक्त पावर ट्रांसफ़ॉर्मर के अलावा अन्य विद्युत कार्य की स्वीकृति पर प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights