Nature Nature

स्वाति मालीवाल केस: दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को किया गिरफ्तार

Nature

सामाचार गढ़, 18 मई, श्रीडूंगरगढ। आम आदमी पार्टी  की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुए कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस  ने विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. विभव कुमार का नाम दिल्ली पुलिस की एफआईआर में है. अब उनसे इस मामले में आगे पूछताछ की जाएगी.

दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के आवास से विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें सिविल लाइन्स थाने लेकर जाया गया है. विभव कुमार का कहना है कि उन्हें मीडिया के जरिए एफआईआर की जानकारी मिली है. वहीं, विभव कुमार ने भी ईमेल के जरिए पुलिस से शिकायत की है. विभव ने अपील की है कि उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस संज्ञान ले. विभव का यह भी कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है.

स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच में चोट की पुष्टि
स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है. स्वाति मालीवाल का कहना है कि जब वह सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं तो उनके साथ विभव कुमार ने बदसलूकी की और उनके साथ मारपीट की. उधर, स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली.

एफआईआर के बाद एम्स में स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच कराई गई. जिसकी रिपोर्ट में यह बताया गया है कि स्वाति के बाएं पैर और दाईं आंख के नीचे चोट के निशान हैं. स्वाति ने सिर दर्द और गर्दन अकड़ने की भी शिकायत की है.

दिल्ली लौट आए राघव चड्ढा
उधर, बीजेपी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वाति मालीवाल के मुद्दे को उठाया है और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह विभव कुमार का बचाव कर रही है. दिल्ली में जिस तरह से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहे हैं उसी बीच राघव चड्ढा लंदन से लौट आए हैं और वह शनिवार को सीएम केजरीवाल के आवास भी पहुंचे थे.

  • Related Posts

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद अब मेयर चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के…

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। राजस्थान में नगर निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी और उन्हें अपने पक्ष में बनाए रखने की कोशिशों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights