Nature Nature

सर्दी के मौसम में रखें ये 5 सावधानियां

सर्दी के मौसम में ली जाने वाली 5 सावधानियां

Nature

सर्दी के मौसम की सूचना मिलते ही, हम सब कड़ाके की पड़ने वाली ठंड और कोहरे के लिए तैयार होना शुरू कर देते हैं। यही वह समय होता है जब हम अपनी ड्राई स्किन और रोज़ होने वाले फ्लू   से भी परेशान होते हैं और इसी कारण मेहनत से बनाई छुट्टियों की योजना भी धराशायी हो जाती है। यही कारण है कि सर्दियों के मौसम में अधिकतर डॉक्टर क्लीनिक और अस्पताल में सर्दी और खांसी से परेशान मरीजों की संख्या अधिक होती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप स्वयं को सर्दी के मौसम में पूरे समय स्वस्थ एवं सुरक्षित  रखें। हालांकि यह काम थोड़ा कठिन अवश्य है, लेकिन फिर भी कुछ तरीके ऐसे हैं जिनकी मदद से आप सामान्य रूप से होने वाली बीमारियों को अपने परिवार से दूर रख सकते हैं।

सामान्य सर्दी

सर्दी के मौसम में आप देखेंगे कि आपके आस पास घर हो या दफ्तर, हर जगह सर्दी और खांसी से परेशान व्यक्ति मिल ही जाएँगे। हालांकि सामान्य रूप से होने वाली सर्दी से कोई विशेष परेशानी नहीं होती है लेकिन यदि इसका समय पर उपचार न किया जाये तब यह तेज़ सिरदर्द, खराब गले, बलगम जमा होना और नाक के इन्फेक्शन में बदल सकती है। इसलिए सामान्य रूप से होने वाली सर्दी से बचाव के लिए अच्छा होगा कि भली-प्रकार से जरूरत के अनुसार गरम कपड़े पहने जाएँ और जहां तक हो सके घरेलू उपचार जैसे गर्म पानी के गरारे करना, गरम पानी की भाप लेकर भी सर्दी और खांसी को दूर कर सकते हैं।

निमोनिया

निमोनिया की बीमारी का सबसे पहला लक्षण ठंड लगना हो सकता है और यदि इसका उपचार न किया जाये तो यह नुकसानदेह भी हो सकता है। यह बैक्टीरिया से होने वाला इन्फेक्शन है और इसके कारण आपको दूसरी विभिन्न बीमारियाँ भी हो सकती हैं। कुछ स्थितियों में इसका इलाज केवल डॉक्टर को दिखाने भर से और एंटी बायोटिक लेने से भी काम चल जाता है। लेकिन बीमारी के लक्षणों के आधार पर कभी-कभी मरीज को अधिक देखभाल की जरूरत होती है जिसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत हो सकती है।

ड्राई स्किन

सर्दी में, विशेषकर कम नमी वाले मौसम में स्किन का ड्राई होना एक आम परेशानी है। सर्दी के मौसम में तेज़ गरम पानी से नहाने से बचना चाहिए जिससे आप स्किन पर होने वाली खुजली से बच सकें। इसके लिए अच्छी तरह से क्रीम या पेट्रोलियम जैली से स्किन को मॉस्चराइज करना चाहिए जिससे आप ड्राई स्किन की परेशानी से बच सकते हैं।

फ्लू

सर्दी के मौसम में फ्लू एक सामान्य रूप से होने वाली बीमारी मानी जाती है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि अपने हमेशा खाने से पहले हाथ धो लें जिससे हर प्रकार के किटाणु हमसे दूर रह सकते हैं। इसके साथ ही हमेशा कान ढ़क कर और मोज़ों को पहन कर शरीर को गरम रखने का प्रयास करना चाहिए।

सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचाव कैसे करें:

  • शरीर को गरम रखने के लिए थोड़े अधिक गरम कपड़े पहनें
  • स्वच्छता का ध्यान रखें
  • नियमित रूप से स्किन को मॉस्चराइज करें
  • ठंडा पानी पीने से बचें
  • तेज़ गरम पानी के स्नान से बचें
  • पौष्टिक भोजन करें

सर्दी में होने वाली सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए एक हेल्थ बीमा पॉलिसी क्यों जरूरी है?

भारत में अनेक प्रकार की प्रतिष्ठित बीमा कंपनियाँ हैं जो सर्दी में होने वाली बीमारियों पर होने वाले खर्च की सुरक्षा प्रदान करती हैं। सर्दी के कारण होने वाली कोई भी ऐसी बीमारी जिसके कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़े उससे आपकी वित्तीय योजना का संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए, कैशलेस क्लेम के साथ अन्य विभिन्न लाभ लेने के लिए एक अच्छी हेल्थ बीमा पॉलिसी का सुझाव दिया जाता है। भारत में विभिन्न प्रकार की बीमा पॉलिसी आयुष लाभ भी देती हैं जिससे आप गैर एलोपेथिक इलाज का लाभ भी प्राप्त कर सकें। अपने और अपने परिवार के लिए फ्लोटर लाभ लेने के लिए सर्वोत्तम बीमा पॉलिसी का चयन करें।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights