Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से अहमदाबाद रवाना हुई तेरापंथ किशोर मंडल की टीम, किशोरों को मिलेगा सुसंस्कार और नेतृत्व विकास का मंच

Nature

समाचार गढ़, 9 जुलाई। श्रीडूंगरगढ़ से अहमदाबाद रवाना हुई तेरापंथ किशोर मंडल की टीम, राष्ट्रीय अधिवेशन ‘कर्तव्यम्’ में करेगी सहभागिता
तीन दिवसीय अधिवेशन में किशोरों को मिलेगा सुसंस्कार और नेतृत्व विकास का मंच

श्रीडूंगरगढ़, 9 जुलाई।
तेरापंथ किशोर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ की टीम बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 20वें राष्ट्रीय अधिवेशन “कर्तव्यम्: Building Tomorrow. Today” में भाग लेने के लिए रवाना हुई। यह तीन दिवसीय अधिवेशन किशोरों के व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को केंद्र में रखते हुए आयोजित किया गया है।

अध्यक्ष विक्रम मालू ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन में शिक्षण सत्र, प्रतिभा प्रदर्शन, युवा संवाद सहित कई आयामों में श्रीडूंगरगढ़ की टीम भागीदारी करेगी। मंत्री पीयूष बोथरा ने सभी प्रतिभागी किशोरों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

प्रभारी मोहित बोरड ने बताया कि टीम के प्रस्थान से पूर्व मालू भवन स्थित सेवा केंद्र में साध्वी संगीत श्रीजी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी के सान्निध्य में मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मंगल पाठ के पश्चात् टीम को आशीर्वचन देकर अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।

इस अधिवेशन से किशोरों को अपने जीवन के उद्देश्यों की स्पष्टता, अनुशासन तथा समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलने की अपेक्षा है।

  • Related Posts

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 10 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी 07:30 AM🔅 नक्षत्र विशाखा 07:56 AM🔅 करण :कौलव 07:30 AMतैतिल 07:30…

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    समाचार गढ़। राजस्थान सरकार ने 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights