Nature Nature

रक्षाबंधन पर तेरापंथ महिला मंडल की दोहरी पहल: सुरक्षा कर्मियों को बाँधी राखी और महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

Nature

पुलिस थाने में ‘रक्षकों का हाथ, रक्षा सूत्र के साथ’ कार्यक्रम के तहत बांधी राखियां

श्रीडूंगरगढ़, 8 अगस्त 2025।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा “रक्षकों का हाथ, रक्षा सूत्र के साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय पुलिस थाना परिसर में पहुंचकर थाना अधिकारी श्री जितेंद्र जी सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर त्यौहार मनाया गया।

थाना अधिकारी श्री जितेंद्र जी ने इस सम्मान और स्नेह के लिए हर्ष जताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें समाज से जोड़ते हैं और भावनात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री अंबिका डागा ने कहा कि रक्षाबंधन पर उन सभी रक्षकों का सम्मान किया जाना चाहिए जो सीमाओं पर और शहरों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए निरंतर तैनात रहते हैं। कन्या मंडल की बहनों ने सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी, कुमकुम चावल से तिलक किया और मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। मंडल अध्यक्ष, कन्या मंडल संयोजिका व सभी सदस्यों ने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, विजेताओं को दी बधाई

इसी दिन तेरापंथ महिला मंडल भवन में राखी प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें करीब 15 बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप के साथ हुई। इसके बाद प्रतियोगिता के नियम बताए गए और बहनों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया।

निर्णायक मंडल में निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सुनीता डागा एवं अंजु पारख ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शीतल बोथरा, द्वितीय दीप्ति झाबक और तृतीय माहीका मालू को मिला।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजू संचेती, द्वितीय शीतल बोथरा और तृतीय काव्य सिंघी को प्राप्त हुआ।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी बोथरा ने विजेताओं को बधाई दी और घोषणा की कि सभी प्रतिभागियों को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन की सफलता के लिए पूरी कार्यसमिति व उपस्थित बहनों को साधुवाद दिया गया।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights