Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में बायोमेडिकल कचरे पर प्रशासन सख्त, उपखण्ड स्तरीय निगरानी समिति गठित

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में बायोमेडिकल कचरे पर प्रशासन सख्त, उपखण्ड स्तरीय निगरानी समिति गठित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शहर के बाहर स्थित डंपिंग यार्ड में खुले में बायोमेडिकल अपशिष्ट के अनियमित निस्तारण को लेकर प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट शुभम शरीमी द्वारा शहरी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि बायोमेडिकल कचरे के कारण न केवल जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और निराश्रित गोवंश द्वारा अपशिष्ट निगलने से उनकी असामयिक मृत्यु तक हो रही है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उपखण्ड स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सा संस्थानों, लैब्स और मेडिकल स्टोरों में बायोमेडिकल अपशिष्ट निस्तारण की संयुक्त जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उपखण्ड अधिकारी को प्रस्तुत की जाए।

निगरानी समिति में शामिल अधिकारी—

  • तहसीलदार, श्रीडूंगरगढ़ – अध्यक्ष
  • ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ – सदस्य सचिव
  • अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ – सदस्य
  • थानाधिकारी, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ – सदस्य

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सा संस्थानों को बायोमेडिकल अपशिष्ट का पृथक्करण, संग्रहण, उपचार एवं सुरक्षित निपटान पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य संक्रमण की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण और गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अब आने वाले दिनों में जांच के बाद जिम्मेदार संस्थानों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

  • Related Posts

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights