Nature Nature

सुरजनसर में लोकदेवता तेजाजी का जन्म उत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया

Nature

सुरजनसर में लोकदेवता तेजाजी का जन्म उत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के लोकदेवता एवं वीर शिरोमणि तेजाजी के जन्म उत्सव के अवसर पर गांव सुरजनसर में ग्रामीण युवाओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया गया। शनिवार रात  तेजाजी महाराज के जन्म उत्सव पर केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

गाँव के युवाओ ने बताया कि लोकदेवता तेजाजी सत्य, वचनबद्धता और वीरता के प्रतीक माने जाते हैं। जनमान्यता के अनुसार उन्होंने अपने वचन की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी, इसी कारण आज भी तेजाजी किसानों और ग्रामीण समाज के आराध्य देव के रूप में पूजे जाते हैं। नागों के देवता के रूप में भी तेजाजी की विशेष आस्था है।

जन्म उत्सव कार्यक्रम में गांव के किसान साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर नारायण डूडी, भोजाराम डूडी, भागूराम डूडी, रामपाल डूडी, सुशील डूडी, मुखराम डूडी, सुभाष डूडी एवं कालूराम डूडी सहित अनेक युवा ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान तेजाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया और अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन किया गया।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights