Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से धनेरू तक गूंजा सनातन का स्वर, विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास व धनेरू गाँव में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। धनेरू गाँव में आयोजित सम्मेलन मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह जसवंत खत्री व मोहन नाथ जी महाराज ने बडी संख्या में पहुंचे ग्रामवासियों को सम्बोधित किया। खत्री ने सम्मेलन में पहुंचे लोगों को सनातन संस्कृति से प्रेरणा लेकर कार्य करने कि आवश्यकता पर बल दिया, उन्होंने कहा कि विश्व में हिन्दू धर्म को विशेष आदर के साथ देखा जाता है और सिर्फ हिन्दू ही ऐसा धर्म है जो पुरे विश्व को अपना सहोदर मानता है। वहीं कालूबास में आयोजित हुए हिन्दू सम्मेलन मे निश्चिल नाथ जी महाराज व नन्दलाल जी बाबा मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। निश्चिल नाथ जी महाराज द्वारा संस्कृति को बचाए रखने की आवश्यकता बताते हुए हिंदू संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल जी बाबा जी द्वारा संबोधित करते हुए संपूर्ण विश्व में हिंदू संस्कृति के प्राचीन इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि आज पुरे विश्व में हमारे देवी देवताओं कि पूजा शुरू हो गई है ओर शास्त्रों में बताये तौर तरीको से जीवन जीने का प्रयास पुरे विश्व के लोग करने लगे है। कवयित्री भगवती पारीक मनु द्वारा कुटुंब प्रबोधन और भारतीय समाज में नारी की स्थिति विषय पर अपने विचार व्यक्त किये गये। बाल कवि कमल प्रजापत ने वीररस कविता से सबका मन मोह लिया। दोनों ही आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे। मंच पर धनेरू गांव के आदरणीय श्री प्रेम दास जी भी मंच पर विराजमान रहे।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights