समाचार गढ़, 16 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने रोष प्रकट किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, महामंत्री संजय करनाणी, उपाध्यक्ष सुशील डागा, कोषाध्यक्ष चैनरूप दुगड़ सहित अनेक व्यापारियों ने दोपहर को नारेबाजी कर ट्रॉमा सेंटर निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष पारीक ने कहा कि चिकित्सा विभाग के नॉर्म्स के अनुसार दानदाता परिवार से हुए एमओयू के तहत ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल का निर्माण तुरंत शुरू किया जाए। यदि दानदाता परिवार असमर्थता जताता है, तो यह कार्य राजकोष से शीघ्र आरंभ हो।
Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा
समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…








