Nature Nature

तहसील स्तरीय धर्मयात्रा का प्रथम पड़ाव, मोमासर में सैंकड़ों युवाओं ने लिया गीता पढ़ने का संकल्प

Nature

मोमासर में सैंकड़ो युवाओं ने लिया गीता पढ़ने का संकल्प

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। ओमकार सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित तहसील स्तरीय सनातन धर्म यात्रा के प्रथम पड़ाव के अंतर्गत गांव मोमासर मे आयोजित श्री मद भागवत कथा में भाई श्री संतोष सागर जी महाराज ने द्वितीय दिवस बोलते हुए कहा संसार की कथा में जीवन की व्यथा भरी होती है और भगवान की कथा सुनने से जीवन की व्यथा मिट जाती है पर दुर्भाग्य है कि हमारी रुचि दुनिया की व्यथा में होती है।
भागवत कथा भगवान की कथा भक्तों की कथा है जिसने भक्त प्रहकध ,ध्रुव चरित्र, उद्धव चरित्र, गोपी गीत है भागवत कथा में कौन हूं ये संसार क्या है परमात्मा क्या है ये जानने की कथा है।
भगवत के प्रथम श्लोक में लिखा है हम सब परमात्मा से बने है जैसे सोने से बने गहने में हर जगह सोना है वैसे ही हम भगवान से बने है और उसी के सब अंश है। महाराज ने कहा प्रमात्मा को जान लेना ही खुद को जानना है। भागवत कथा जीव जगत जगदीश की कथा है। भाई श्री ने आज भगवत कथा का उल्लेख करते हुए सुखदेव जी व राजा परीक्षित की कथा का उल्लेख किया.
आज प्रातः विश्व कल्याणार्थ यज्ञ किया गया उसके बाद सनातन धर्म यात्रा का रथ गायत्री विद्यालय पहुंचा जहां भाई श्री संतोष सागर जी महाराज ने सेंकड़ों युवाओं को प्रेरणादाई प्रवचन व निशुल्क गीता प्रदान की।
उल्लेखनीय है भाई श्री संतोष सागर जी महाराज का संकल्प है सनातन धर्म यात्रा के माध्यम से राजस्थान के 4 लाख बच्चों के वेद पुराण व धर्म का प्रवचन व निशुल्क गीता प्रदान कर चुके है
दूसरे दिन की कथा पंडाल भक्तों से सरोबार हुआ। सरपंच जुगराज संचेती विपिन शर्मा विद्याधर शर्मा लक्ष्मण सुथार गिरधारी सिंह व बहुत सारे भक्त इस धर्म कार्य मे जुड़े हुवे है.

Related Posts

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights