Nature Nature

बांग्लादेश की घटना ने उबाल दिया आक्रोश, श्रीडूंगरगढ़ में दोपहर 2 बजे फूटा जनाक्रोश

Nature

बांग्लादेश की घटना ने उबाल दिया आक्रोश, श्रीडूंगरगढ़ में दोपहर 2 बजे फूटा जनाक्रोश
श्रीडूंगरगढ़ | समाचार गढ़
पिछले दिनों बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की बर्बर हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में आज श्रीडूंगरगढ़ में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त आह्वान पर मुख्य बाजार बस स्टैंड पर दोपहर 2 बजे उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में एक हिंदू युवक पर कथित रूप से धार्मिक टिप्पणी का आरोप लगाकर उग्र भीड़ ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। इस अमानवीय घटना के बाद भारत सहित कई देशों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में संरक्षक भंवरलाल दुगड़ की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि
“बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, यह केवल एक देश का नहीं बल्कि मानवता का मुद्दा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पर कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।”
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन आक्रोश साफ तौर पर नजर आया। आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights