Nature Nature

नए थानाधिकारी ने संभाली कमान, स्वागत के दौरान कही ये अहम बातें

नए थानाधिकारी ने संभाली कमान, स्वागत के दौरान कही ये अहम बातें

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ | 4 जनवरी 2026

मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की ओर से शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना परिसर में नव पदस्थापित थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललित सिंह ओड एवं जिलाध्यक्ष राम कूकना के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने थानाधिकारी का आत्मीय स्वागत किया।

समिति सदस्यों ने थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव को फूल मालाएं पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति के शहर अध्यक्ष अनमोल मोदी ने कहा कि वे आशा करते हैं कि थानाधिकारी के कार्यकाल में कस्बे की पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को न्याय एवं सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार, नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने पब्लिक पुलिसिंग के माध्यम से जनता के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर समिति के जिला महामंत्री रामुनाथ जाखड़, शहर मंत्री अनिल वाल्मीकि, दीपू भार्गव, पूर्णमल नाई, रूपाराम वाल्मीकि, सुशील वाल्मीकि, सुभाष जावा, रामप्रताप योगी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights