Nature Nature

पुराना बस स्टैंड बना ‘कमाई का पावरहाउस’, श्रीडूंगरगढ़ पालिका को खुली नीलामी में मिले 15 लाख से ज्यादा, अब हर चक्कर का वसूला जाएगा दाम

Nature

पुराना बस स्टैंड बना ‘कमाई का पावरहाउस’, श्रीडूंगरगढ़ पालिका को खुली नीलामी में मिले 15 लाख से ज्यादा, अब हर चक्कर का वसूला जाएगा दाम
समाचार गढ़, 25 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में वर्षों से उपेक्षा, अतिक्रमण और अनदेखी की मार झेल रही पुराने बस स्टैंड की भूमि अब नगरपालिका के लिए सोना उगलने वाली ज़मीन बन गई है। जहां कभी गंदगी और बदइंतजामी का आलम था, अब वहां से पालिका के खाते में 15 लाख से अधिक की आय दर्ज हो चुकी है। शुक्रवार को नगरपालिका प्रांगण में होर्डिंग, पार्किंग और छोटे व्यवसायिक उपयोग के लिए इस भूमि का ठेका खुली नीलामी से दिया गया, जिसमें कस्बे के 8 ठेकेदारों ने भाग लिया। कालूबास निवासी नारायणसिंह राजपुरोहित ने 15 लाख 31 हजार रुपए की सर्वाधिक बोली लगाकर यह ठेका अपने नाम किया। पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, ईओ अविनाश शर्मा और पार्षदों की उपस्थिति में नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। अब इस भूमि पर न सिर्फ रोड़वेज, ग्रामीण और निजी बसों से प्रति चक्कर शुल्क वसूला जाएगा, बल्कि हरियाणा रोडवेज की बसों से 100 रुपए प्रति चक्कर लिया जाएगा। बस स्टैंड पर रात में पार्क होने वाली बसों से भी 100 रुपए प्रति बस का शुल्क वसूला जाएगा। आमजन के लिए भी यह व्यवस्था लागू होगी – दुपहिया वाहनों पर तीन घंटे तक ₹5, चारपहिया पर ₹10, इसके बाद दुगुना शुल्क लिया जाएगा। ठेकेदार को मासिक पास तय करने का अधिकार भी मिलेगा। सुलभ शौचालय का शुल्क वसूली, परिसर की सफाई व्यवस्था और संपूर्ण संचालन की जिम्मेदारी भी ठेकेदार को सौंपी गई है। कभी उपेक्षित और कब्जों से घिरी यह भूमि अब पालिकात्मक आमदनी की मजबूत कड़ी बन गई है। नगरवासियों को भी उम्मीद है कि इससे मिलने वाली राशि से नगर के अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights