Nature Nature

9 साल पहले लिया जो संकल्प…वो अब होगा पूरा, घी के कलशों की अयोध्या में नगर परिक्रमा कल

Nature

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर से 11 बैलगाड़ियों में रवाना किए गए 600 किलो घी के 108 कलश 10 दिन में 1200 किमी की दूरी तय कर गुरुवार को धर्म नगरी अयोध्या पहुंचे। इसके अलावार इन रथों के साथ 108 छोटे शिवलिंग भी लाए गए है। जोधपुर की महर्षि संदीपन बनाड़ गोशाला से यह घी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अखंड ज्योत के लिए भेजा गया है। घी के 108 कलशों को आज सरयू नदी में स्नान कराया गया।

जोधपुर के बनाड़ स्थित महर्षि संदीपनी धर्म गोशाला के संचालक संदीपनी महाराज गुरुवार को जब घी लेकर अयोध्या पहुंचे तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज व महासचिव चंपत राय ने कलशों की आरती उतार कर स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल मिश्र, सोहन सोलंकी, विनायक देश पांडे सहित विहिप के नेता भी मौजूद रहे।

घी के कलशों अयोध्या में नगर परिक्रमा कल

जोधपुर से लाए गए घी के कलशों को शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा। इससे पहले सुबह अयोध्या में घी के कलशों को बैलगाड़ियों में रख नगर परिक्रमा कराई जाएगी। इसके बाद घी का अभिषेक होगा और फिर इसे मंदिर ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।

9 साल पहले लिया जो संकल्प…वो अब होगा पूरा

महर्षि संदीपन महाराज ने बताया कि उन्होंने 9 साल पहले संकल्प लिया था कि अयोध्या में जब भी राम मंदिर बनेगा, उसके लिए शुद्ध देसी गाय का घी वो अपने यहां से लेकर जाएंगे। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जो आरती की जाएगी, उसके लिए खास तौर से गाय (जीजी) के घी को उपयोग में लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि साल 2014 में एक ट्रक में भरकर गायों को जोधपुर से गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस ट्रक में 60 गाएं थी। इन गायों को छुड़वा कर आसपास की गोशालाओं में ले गए, लेकिन सभी ने रखने से मना कर दिया। आखिर में उन्होंने फैसला किया कि इन गायों को खुद ही पालेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान राम मंदिर के बनने की उम्मीदें बनने लगी तो इन 60 गायों के अलावा अन्य गायों को एकत्रित करना शुरू कर दिया।

Related Posts

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने शुरुआती खुफिया करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जब एक सीमा निगरानी मिशन के दौरान उनकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights