Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के चुनाव सम्पन्न, आया परिणाम, प्रजापत अध्यक्ष व मोहरा सचिव

Nature

श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के चुनाव सम्पन्न, आया परिणाम, प्रजापत अध्यक्ष व मोहरा सचिव
समाचार-गढ़, 8 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ बार संघ का आखिरकार आज अध्यक्ष व सचिव चुन लिया गया है। कस्बे नेशनल हाइवे स्थित न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संघ के सदस्यों ने मतदान किया। जिसके बाद परिणाम की घोषणा की गई। कुल 117 मतों में से 97 जनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार मैदान में पांच प्रत्याशी मैदान में थे और सदस्यों ने एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत को अध्यक्ष पद पर चुन लिया। इसके साथ सचिव पद पर ओमप्रकाश मोहरा को चुना गया है। एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत को 40 मत मिले तो वहीं अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामलाल नायक को 36 मत मिले। सचिव पद के लिए एडवोकेट ओमप्रकाश मोहरा को 57 मत प्राप्त हुए एडवोकेट धर्मेन्द्र ने 40 वोट हासिल किए। अध्यक्ष प्रजापत श्रीडूंगरगढ़ व सचिव मोहरा लिखमीसर दिखनादा के निवासी है। दोनों कई वर्षो से यहां अपनी सेवाएं दे रहे है। मुख्य चुनाव अधिकारी मोहनलाल सोनी के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी कैलाश सारस्वत व राधेश्याम दर्जी रहे। जीत के बाद अध्यक्ष व सचिव को लगातार बधाईयां मिल रही है।

Related Posts

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिससे लोग कुछ देर के लिए चौंक सकते हैं। राज्य के सभी…

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights