Nature Nature

कस्बे में शुरू हुआ रामा-शामा का पारंपरिक पर्व, आज सुबह से ही घर-घर में होली की शुभकामनाओं का दौर

Nature

समाचार गढ़ 14 मार्च 2025 होली का उत्सव पूरे रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ मनाया जा रहा है। बीती रात जहां पूरे श्रद्धा और उत्साह से होलिका दहन किया गया, वहीं आज सुबह से ही कस्बे में रामा-शामा का पारंपरिक सिलसिला शुरू हो गया है।

यहां की लोक परंपरा के अनुसार, होलिका दहन के अगले दिन यानी धुलंडी से पहले रामा-शामा होता है। इस रस्म में लोग अपने से बड़ों और सगे-संबंधियों के घर जाकर उन्हें प्रणाम करते हैं, होली की शुभकामनाएं देते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। यह केवल एक रिवाज नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों को मजबूती देने वाला एक सांस्कृतिक आयोजन है, जो पीढ़ियों से निभाया जा रहा है।

रामा-शामा के बाद ही रंगों की होली खेली जाती है। आज पूरे दिन कस्बे में यही रिवाज चलता रहेगा – लोग एक-दूसरे से मिलने जाएंगे, आशीर्वाद लेंगे और फिर रंग-गुलाल की मस्ती में डूब जाएंगे।

इसके साथ ही आज से गणगौर पूजन का भी शुभारंभ हो गया है। कुंवारी कन्याओं और विवाहित महिलाओं ने सुबह से ही पारंपरिक तरीके से गणगौर पूजन शुरू कर दिया है। यह पूजन 16 दिनों तक चलेगा और आज इसका प्रथम दिन है। गौरी माता से अच्छे वर और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ महिलाएं पूरे भक्ति भाव से पूजन में जुटी हैं।

त्योहारों के इस संगम ने कस्बे को उमंग, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया है।

सातलेरा गांव में होलिका दहन करते हुए ग्रामीण।
श्री डूंगरगढ़ के नारसीसर गांव में होलिका दहन का दृश्य।फोटो प्रकाशदास
गणगौर पूजन के लिए दूर्वा लाती युवतियां

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights