Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली युवा शक्ति का हुआ सम्मान। केकेसी में हुआ कार्यक्रम

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विभिन्न सरकारी भर्तियों में नौकरी लग कर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली युवा शक्ति का आज श्रीडूंगरगढ़ स्थित केकेसी कम्पीटिशन क्लासेज में सम्मान किया गया ताकि अन्य छात्र छात्राओं को प्रेरणा मिल सके व सही मार्गदर्शन में अध्धयन कर अन्य युवा भी सरकारी नौकरियों में लग कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में शारिरिक शिक्षक के पद पर चयनित होने वाले जगदीश सिंह सांखला व ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयनित होने वाली पिंकू प्रजापत का सम्मान किया गया इस दौरान स्थानीय तहसीलदार राजवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निरन्तरता के साथ अध्ययन करने की बात कही ताकि सरकारी नौकरी प्राप्त की जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसबीआई बैंक मैनेजर राकेश ओला ने बच्चों को अपने आप पर विश्वास करते हुए तैयारी करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अगर किसी काम को करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाए तो नामुमकिन जैसा कुछ नही है इसलिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर रेलवे डीएसएम नंदिनी बिहानी ने युवाओं से कहा कि किसी भी सपने को पूरा किया जा सकता है अगर सही मार्गदर्शन व सही दिशा में अध्ययन करते हुए पढ़ाई की जाए इसलिए सिर्फ किताबों का रट्टा मारने की बजाय हमे वही पढ़ना चाहिए जो उस परीक्षा में आने वाला हो एंव लड़कियों को विशेषकर सिविल सेवाओं की तैयारी करनी चाहिए। जर्नलिस्ट अनिल धायल ने कहा कि किसी भी देश के विकास में सबसे बड़ी भूमिका उस देश के युवाओं की होती है इसलिए आप सब को न सिर्फ अपने सपनो को पूरा करने के लिए पढ़ना है बल्कि पढ़कर नौकरी लगने के साथ देशहित की भावना भी आपके मन मे होनी चाहिए। कार्यक्रम में केकेसी के डायरेक्टर रिछपाल सिंह ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमारी संस्था पूरी ईमानदारी के साथ बच्चों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने का कार्य करेगी। राज सर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभु सर, देवीलाल सर, रतनलाल सारण समेत कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights