Nature Nature

सुरजनसर में दिनदहाड़े चोरी, ढाई लाख के गहने व 40 हजार नगदी पार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 17 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव सुरजनसर में रविवार सुबह चोरों ने दिनदहाड़े मुन्नीराम पुत्र केसराराम डूडी के घर का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपए के गहने और 40 हजार रुपए नगदी चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार खेत गया हुआ था और करीब पौने बारह बजे लौटने पर उन्हें टूटे ताले और खाली अलमारियां मिली। चोर मोटरसाइकिल पर आए और वारदात कर वन क्षेत्र की ओर भाग निकले। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि एसआई मोहनलाल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। इधर ग्रामीणों ने बढ़ती चोरियों पर नाराजगी जताते हुए गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उल्लेखनीय है कि रविवार को तोलियासर में भी चोरी हुई थी, जिसके खाली बक्से सुरजनसर की रोही में मिले हैं।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights