Nature Nature

सातलेरा गांव की रोही में होगा गौ रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज का रात्रि विशाल जागरण, भजनों से सजेगी रात, तैयारियां शुरू

Nature

समाचार गढ़ 31 जुलाई 2025 सातलेरा गांव से बाना गांव के रास्ते पर रोही सातलेरा में रेलवे लाइन के पास स्थित स्थान पर गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का रात्रि विशाल जागरण 6 अगस्त, बुधवार को आयोजित किया जाएगा।

जागरण कमेटी के नंदकिशोर तावनियां ने जानकारी देते हुए बताया कि सातलेरा-बाना मार्ग पर दिखनादी रोही में कांकड़ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भानुदा से डबल आवाज़ में भजनों से धूम मचाने वाले प्रसिद्ध गायक कलाकार लालचंद एंड पार्टी द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

इस जागरण में नृत्य कलाकारों सहित बाल कलाकार भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जागरण को लेकर स्थानीय किसानों द्वारा एक जागरण कमेटी का गठन किया गया है तथा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

इस रात्रि जागरण में सातलेरा, बिग्गा, जैसलसर, अभयसिंहपुरा, बाना सहित आसपास के खेतों और ढाणियों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोता शामिल होंगे।

गौरतलब है कि सातलेरा गांव की दिखनादी रोही में कांकड़ पर पिछले कई वर्षों से यह जागरण परंपरागत रूप से आयोजित होता आ रहा है।

Related Posts

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights