Nature Nature

प्रशासन ने 1 व 2 अगस्त को अवकाश घोषित किया, आंगनबाड़ी व कोचिंग संस्थाएं भी रहेंगी बंद

Nature

प्रशासन ने 1 व 2 अगस्त को अवकाश घोषित किया, आंगनबाड़ी व कोचिंग संस्थाएं भी रहेंगी बंद

समाचार गढ़ बीकानेर, 31 जुलाई 2025।
प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बीकानेर जिला प्रशासन ने जिले के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों व आंगनबाड़ियों में 1 अगस्त और 2 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रभावी रहेगा।

जिला कलेक्टर एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकारी बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशों एवं मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हालांकि आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय, कोचिंग संस्थाएं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का समस्त स्टाफ अपने संस्थानों में उपस्थित रहेगा तथा कार्यालयीन कार्य यथावत जारी रहेंगे। यदि कोई संस्था प्रमुख आदेशों की अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि संबंधित संस्थाएं अपने स्टाफ की उपस्थिति और कार्य संचालन सुनिश्चित करें तथा जिला स्तर पर सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02%) की…

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड समारोह के दौरान हुए संदिग्ध आतंकी हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights