Nature Nature

नहीं पड़ेगी डॉक्टर और दवाइयों की जरूरत, अगर आज से ही अपना लेंगे ये 5 आदतें

Nature

आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी है जिसमें लोग सेहत को सही सलामत रहने के लिए खाने से ज्यादा दवाइयां खा रहे हैं और हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे हैं तो अगर आप इन चीज़ों से बचे रहना चाहते हैं तो इन टिप्स पर करें गौर।

खानपान और लाइफस्टाइल की खराब आदतें आज ऐसी-ऐसी बीमारियों की वजह बन रही हैं जिन्हें ठीक करने के लिए डॉक्टर और दवाइयों के लिए अच्छे-खासे पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। कई बीमारियों को तो इतने पैसे खर्च करने के बाद भी पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता बस कंट्रोल में ही रखा जा सकता है, जैसे- डायबिटीज़, मोटापा और बीपी। तो अगर आप डॉक्टर की मंहगी फीस और दवाइयों में अब और ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते, तो यहां दिए जा रहे हेल्थ टिप्स को आज से भी शुरू कर दें फॉलो करना।

1. धूप सेंकें

सुबह की धूप बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों की मजबूत बनाता है। इसके अलावा धूप सेंकने से कई तरह की स्किन समस्याएं भी दूर रहती हैं। और तो और सुकून भरी नींद के लिए भी धूप का सेवन जरूरी माना गया है क्योंकि इससे शरीर में मेलाटोनिन हॉर्मोन पैदा होता है जो अच्छी नींद के लिए जरूरी माना गया है और थोड़ी देर धूप में बैठने से स्ट्रेस भी दूर होता है।

2. रोजाना वर्कआउट करें

रोजाना 20-30 मिनट का समय जरूर निकालें वर्कआउट करने के लिए। यकिन मानिए इससे आप न सिर्फ बॉडी को फिट रख सकते हैं बल्कि अपनी उम्र के भी कई साल बढ़ा सकते हैं। वर्कआउट का मतलब जिम जाकर घंटों पसीना बहाना नहीं होता बल्कि घर के नॉर्मल कामकाज से भी आसानी से खुद फिट रहा जा सकता है। तो योग, रस्सी कूदना, पैदल चलना जैसी कई एक्टिविटीज़ हैं जिनके लिए किसी भी तरह के इनवेस्टमेंट की जरूरत नहीं और इनके फायदे ही फायदे हैं।

3. हेल्दी डाइट लें

कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़, हार्ट प्रॉब्लम्स जैसी खतरनाक बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट से ऑयली, मसालेदार और जंक फूड को पूरी तरह से आउट कर दें। चीनी व नमक की मात्रा भी कम कर दें। सादा भोजन करें जिससे शरीर ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है और एक जो सबसे चीज़ फॉलो करना है वो है खाने का समय निर्धारित करना।

4. भरपूर मात्रा में पानी पीएं

बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ ही शरीर के कई जरूरी फंक्शन्स के लिए भी पानी बहुत जरूरी है। दिनभर में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी जरूरी पीएं। गुनगुना पानी पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे पाचन तो सही रहता ही है साथ ही मोटापा भी कंट्रोल किया जा सकता है।

5. 6-8 घंटे की नींद लें

नींद का बहुत बड़ा रोल है शरीर और मन को स्वस्थ रखने में। सुकून भरी नींद आप दिनभर फ्रेश और एनर्जेटिक फील करते हैं। किसी काम पर फोकस कर सकते हैं। याद्दाश्त दुरुस्त रहती है और डाइजेशन भी सही रहता है। तो अच्छी नींद के लिए बिस्तर पर जाने के बाद मोबाइल, टीवी आदि का इस्तेमाल न करें तो बेहतर।

credit- Jagran

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights