Nature Nature

साहित्य जगत में कुछ अतिरिक्त सक्रियता और साहित्यिक बढेंगी गतिविधियां।

पाक्षिक साहित्यिक संगोष्ठी सम्पन्न

Nature

श्रीडूंगरगढ़ शहर की साहित्यिक संस्था राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के तत्वावधान में पाक्षिक साहित्यिक संगोष्ठी विद्वान साहित्यकार डाॅ मदन सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की सभी अकादमियों में अध्यक्षों की नियुक्ति से साहित्य जगत में कुछ अतिरिक्त सक्रियता और साहित्यिक गतिविधियां बढेंगी।
संगोष्ठी के प्रारंभ में विगत दिनों दिवंगत नाट्यकार और संस्कृतिकर्मी रणवीरसिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी ने इस दौरान कलाओं एवं संस्कृति पर अभिव्यक्त रणवीरसिंह के विचारों को विस्तार से प्रस्तुत किया। रणवीरसिंह जी ने सांस्कृतिक ह्रास पर कहा था कि- किसी भी समाज की पारस्परिकता का ‘एडेसिव’ है- कल्चर। सब चीजें संस्कृति से जुड़ी होती हैं। संस्कृति ही सिखाती है कि भाषा का इस्तेमाल किस प्रकार होना चाहिए। राजस्थानी कथाकार सत्यदीप ने नट जीवन की एक मार्मिक कथा नटरू प्रस्तुत की। कथा एक जन जाति के अभिशापों को बहुत खुलासे के साथ अभिव्यक्त करती है। संस्था अध्यक्ष श्याम महर्षि ने अपनी ताजा लिखी हिन्दी कविताओं में, अर्जुन, नया महाभारत, तथा कुछ कहना है मुझे नाम से प्रस्तुत की। कविताओं में यथार्थ युगबोध की झलक मिलती है। इस अवसर पर बजरंग शर्मा तथा विजय महर्षि ने पाठकीय नजरिए से सभी रचनाओं पर अपनी टीप प्रस्तुत की। संगोष्ठी कोई दो घंटे तक चली।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights