Nature Nature

जोड़ों में लोहे जैसी ताकत भर देते हैं ये फूड, खाना शुरू दें,तो 80 के बाद भी लगाएंगे खूब दौड़

Nature

समाचार गढ़, 01 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। हम सभी दुनिया घूमना चाहते हैं। लेकिन आज के समय में कई लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। जानते हैं क्‍यों। इसकी मुख्‍य वजह है जोड़ाें में दर्द। दरअसल, किसी बीमारी या चोट से जोड़ों में होने वाली दिक्‍कत उम्र के साथ बढ़ती है और दर्द का कारण बन जाती है। दर्द के साथ जोड़ों में सूजन और जलन भी महसूस हो सकती है।

ऐसे में व्‍यक्ति कहीं आने-जाने की हालत में नहीं रहते। इस समस्‍या को जड़ से मिटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट पर ध्‍यान देना बहुत जरूरी है। यहां ऐसे एंटीइंफ्लामेटरी फूड के बारे में बताया गया है, जो आपके जोड़ों की सूजन और दर्द को दूर करने के अलावा हड्डियों में ताकत बढ़ाने के लिए जरूरी हैं।

मेथी के बीज का सेवन करें

जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए सालों से मेथी के बीजों का उपयोग किया जा रहा है। क्‍योंकि इसमें सैपोनिन और डायोसजेनिन जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो जोड़ों में दर्द और जकड़न की समस्या से राहत दिलाते हैं।

आंवला खाएं

जॉइंट पेन की समस्या से राहत के लिए आपको आंवला खाना चाहिए। ये विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। बता दें कि विटामिन सी में सूजन को कम करने के गुण होते हैं। इसलिए अपने आहार में आंवला जरूर शामिल करें

तुलसी चबाएं

अगर जोड़ों के दर्द को जड़ से खत्म करना है, तो तुलसी अच्‍छा विकल्‍प है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। साथ ही इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स से जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

तिल के बीज के फायदे

जॉइंट पेन से राहत पाने के लिए तिल के बीजों का सेवन बहुत फायदेमंद है। बीजों में पाया जाने वाला लिगनेन और विटामिन जॉइंट टिश्‍यू को ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस से बचाते हैं। जिससे जोड़ों में सूजन कम हो जाती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights