Nature Nature

नौकरी दिलाने के नाम पर हजारों युवकों को लगाई चपत, ठग गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, 25 मई श्रीडूंगरगढ। उदयपुर की सुखेर पुलिस ने ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। हजारों बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम लाखों रुपये का चूना लगाया गया. पुलिस ने ठग गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 9 युवक और तीन युवतियां शामिल हैं। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि बारां जिले के सांचौर निवासी विष्णु कुमार चोपदार ने थाने में रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक परिचित मित्र प्रदीप ने कॉल कर उदयपुर में नौकरी दिलाने का वादा किया।

उदयपुर आने पर ईसीआर एमपीएल प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में दोस्त लेकर गया। मौके पर और भी काफी युवा मौजूद थे. कंपनी में काम करने की ट्रेनिंग दी गई। बताया गया कि ऑनलाइन सेलिंग का काम है। कंपनी में नौकरी के नाम पर 59 हजार 922 रुपये ले लिए गये।

उन्हें फिर बताया गया कि कंपनी में काम करने के लिए आगे और मेंबर जोड़ने हैं। उनसे पैसे मिलने पर कमीशन का लालच दिया गया। ठगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए टीम बनाई. पुलिस टीम ने कंपनी पहुंचकर मौके पर निरीक्षण किया. कंपनी ने बड़े बड़े हॉल किराए पर लिए हुए थे।

ठग गिरोह ने हजारों बेरोजगार युवकों को लगाया चूना
हॉल में 100 से ज्यादा बेरोजगार युवा ट्रेनिंग लेने के नाम पर बैठे हुए थे। युवाओं से बातचीत में पता चला कि नौकरी देने के नाम पर युवाओं को गांवों से बुलवाया जाता। फिर नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर पैसे लेकर सदस्य बना लिया जाता. इस प्रकार नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। मौके से पुलिस ने 9 युवकों और 3 युवतियों को डिटेन किया।

कंपनी के निदेशक ललित और दिनेश फरार हैं। कार्रवाई में प्राथमिक रूप से सामने आया कि डेढ़ साल से कंपनी का फर्जीवाड़ा चल रहा था। राजस्थान के 2000 से ज्यादा युवाओं को लाखों का चूना लगाया गया है। पुलिस को अनुमान है कि पीड़ितों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.

  • Related Posts

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights