Nature Nature

भाई-भतीजे सहित तीन लोगों पर घर में घुसकर बंधक बनाने और चोरी का आरोप

Nature

समाचार गढ़, 28 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। गांव अमृतवासी में एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजे सहित तीन लोगों पर घर में घुसकर उसे बंधक बनाने और उसके घर से सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवादी सुखराम जाट ने बताया कि 2 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे उसके भाई कालूराम, भतीजा मनफुल और फुसाराम जबरन उसके घर में घुस आए। उन्होंने सुखराम के हाथ-पैर बांधकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर की बैटरी, डीजल, और ग्वार व मोठ के कट्टे चुरा लिए और अपने घर ले गए। इस घटना के बाद सुखराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को1: राजलदेसर नगरपालिका के ईओ कुन्दन देथा हटाए गए2: टीडियासर पंचायत में अव्यवस्थाओं पर 3 अधिकारी निलंबित 1: राजलदेसर नगरपालिका…

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights