Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से एक साथ अपराध की तीन खबर, पढ़े

Nature

कीतासर चेक पोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, 3 लाख किए जब्त
समाचार-गढ़, 20 अक्टूबर 2023। विधानसभा चुनाव के मद््देनजर पुलिस प्रदेशभर में कार्रवाईयां कर रही है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगतार पुलिस एक्टिव मोड में है और किसी भी प्रकार के अवैध काम करने वालों पर नजर बनाये हुए है। सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई कर रही है। आज सुबह कीतासर नेशनल हाइवे 11 चेक पोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट में चार लोग सवार थे और उनके पास से 3 लाख रूपये नगदी मिले जिनको पुलिस ने जब्त कर लिया। अब उनसे पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

जान से मारने की नियत से हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज
समाचार-गढ़, 20 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मारपीट, जान से मारने, जाति सूचक गालियां निकालने के मामले बढ़ रहे है। यहां आये दिन ऐसे मामले दर्ज हो रहे हैं। ठुकरियासर गांव के आसूराम पुत्र सुखदेव बावरी ने प्रकाश, बाबूलाल, शांति व सुगना पिता सीताराम बावरी निवासी ठुकरियासर के खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करने, मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह घर पर खाना खा रहा था तभी आरोपियों ने उसे आवाज लगाई जब वह बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर गंडासी, सरिये, ईट, लाठी से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई हेतराम को सौंपी है।

सफेद कट्टे में मिली अवैध शराब, एक गिरफ्तार
समाचार-गढ़, 20 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई करते हुए श्रीडुंगरगढ़ थाने से थानाधिकारी के नेतृत्व में सेसोमूं स्कूल के सामने बीकानेर रोड पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके पास सफेद कट्टे में 48 पव्वे मिले। पुलिस ने 21 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र मांगीलाल मेघवाल कालू बास श्रीडूंगरगढ़ को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights