Nature Nature

कमजोर नजर को तेज करने के लिए यह फल और ड्राई फ्रूट जरूर खाएं

Nature

समाचार गढ़, 17 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। कमजोर नजर होने का एक कारण लोगों का गलत खानपान और पोषक तत्वों की कमी भी है। आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही पोषण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जैसे विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंटस। इन न्यूट्रिशन की कमी शरीर के साथ आंखों को भी प्रभावित करती है।कई विटामिन रेटिना की कार्यक्षमता के लिए जरूरी है और अच्छी दृष्टि के लिए भी। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी सब्जियों को ड्राई फ्रूट को शामिल कर सकते हैं, जो आपके शरीर और आंखों दोनों को ही पोषण प्रदान करेंगी। इनके सेवन से आपको कई तरह के विटामिन और न्यूट्रिशन प्राप्त हो सकते हैं।

गाजर

गाजर में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।आप गाजर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

संतरा

संतरे में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करती है।

आंवला

तेज आंखों की रोशनी के लिए आंवला सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।आंवला में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करते हैं।

कीवी

कीवी में विटामिन सी और ई होते हैं, जो आंखों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

बादाम

बादाम में विटामिन ई होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है और दृष्टि को बेहतर बनाता है।

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो आंखों की रोशनी को सुधारते हैं और इसका सेवन दिमाग के लिए भी फायदेमंद है।

काजू

काजू में मौजूद जिंक और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सुरक्षा करने के साथ आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। लेकिन काजू का सीमित मात्रा में ही सेवन करें, क्योंकि इसमें फैट भी होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज इसके सेवन से बचें।

अंजीर

सूखे अंजीर में फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 फरवरी 2026। बजट प्रतिक्रियाराजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार को समर्पित दूरदर्शी बजट है।राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी…

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 11 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज दलहन व तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

    गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights