Nature Nature

श्रीडूंगरगढ से आज की अपराध ख़बर, जानें एक क्लिक में

Nature

समाचार-गढ़, 7 फ़रवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पर्ची सट्टा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। हैड कांस्टेबल राकेश कुमार जाप्तें के साथ गश्त कर रहे थे इसी दरमयान जब वे घुमचक्कर चौराहे पर पहुंचे तो मोमासर बास निवासी 31 वर्षीय युवक नरेन्द्र पर्ची सट्टें में खाईवाली कर रहा था जिस पर पुलिस ने पर्चियां व नगदी बरामद कर नरेन्द्र को पकड़ लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

समाचार-गढ़, 7 फ़रवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरों के हौंसलें बुलन्द है। यहां न्यायालय परिसर के पास एक युवक के गले से चेन व सामान चुराकर चोर रफूचक्कर हो गये। 34 वर्षीय गोविंद नारायण पुत्र कैलाश नारायण छींपा निवासी बिग्गा बास ने इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। छींपा ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी की रात वह न्यायालय परिसर के पास ही बने जलदाय विभाग के कमरे में अपने भाई के पास सो रहा था। रात को चोर ने उसके पास रखा मोबाईल, 25 हजार रूपए नगदी, गले से चांदी की चेन चुरा कर पार कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंपी है।

समाचार-गढ़, 7 फ़रवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दहेज के मामले में पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 28 वर्षीय शारदा पुत्री फेफाराम मेघवाल निवासी केऊ पुरानी ने थाने में ससुराल पक्ष के पांच जनों पर दहेज पताड़ना का आरोप लगया है। पीड़िता ने पति लक्ष्मीनारायण, ससुर गणेशाराम, सास भंवरीदेवी, देवर ताराचंद, ननद कमला निवासी हेमासर अगुणा तहसील सुजानगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि करीब 8 वर्ष पूर्व उसका विवाह लक्ष्मीनारायण से हुआ था जिसके बाद आरोपी ने कम दहेज देने, मोटरसाइकिल, एक लाख रूपए लेकर आने के लिए व समाज में नाक कटवाने की बात पर परेशान करने लगे। पीहर वालों ने दो बार में 25-25 हजार रूपए भी दिए परंतु आरोपियों ने करीब दो साल पहले तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच एसआई बलवीरसिंह को सौंपी है।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights