Nature Nature

एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य करने वाले टॉप 10 बीएलओ का सम्मान, उपखंड प्रशासन ने किया पुरस्कृत

Nature

एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य करने वाले टॉप 10 बीएलओ का सम्मान, उपखंड प्रशासन ने किया पुरस्कृत

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
उपखंड प्रशासन द्वारा एसआईआर कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 बीएलओ को आज प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि घर–घर गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले इन बीएलओ ने विधानसभा क्षेत्र को शतप्रतिशत परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन डिजिटाइजेशन में अग्रणी बनाया है।

सम्मानित बीएलओ के नाम इस प्रकार हैं—
🔹 रणजीत सिंह, कृषि पर्यवेक्षक (भाग संख्या 17)
🔹 सुमेराराम सारण, शा. शिक्षक (भाग संख्या 227)
🔹 गंगाधर शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक (भाग संख्या 35)
🔹 श्रवण कुमार, अध्यापक (भाग संख्या 46)
🔹 मामराज, वरिष्ठ अध्यापक (भाग संख्या 240)
🔹 विपिन चन्द्र मोटसरा, वरिष्ठ अध्यापक (भाग संख्या 192)
🔹 राजेश्वर राम, कनिष्ठ शिक्षक (भाग संख्या 165)
🔹 ओमप्रकाश लेघा, अध्यापक (भाग संख्या 144)
🔹 प्रेमनाथ सिद्ध, पंचायत शिक्षक (भाग संख्या 208)
🔹 गिरधारी लाल, अध्यापक (भाग संख्या 30)

विशेष उल्लेख
रणजीत सिंह, बीएलओ – भाग संख्या 17 पूर्व में राज्य स्तर पर, वहीं तीन अन्य बीएलओ जिला स्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं—जो उनकी कार्यकुशलता की उपलब्धि को और उल्लेखनीय बनाता है।

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने सभी मतदाताओं से अपील की कि गणना चरण में अपने प्रपत्र भरकर समय पर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने युवा मतदाताओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने तथा परिवार के सदस्यों के फॉर्म भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल Voters.eci.gov.in पर स्वयं भी ऑनलाइन भर सकते हैं।

नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने बीएलओ को शीघ्र 100% कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया तथा सेवा और दक्षता के इस स्तर को कायम रखने की प्रेरणा दी।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights